Breaking

Your Ads Here

Friday, September 11, 2026

शिव बालाजी जन सेवा केंद्र का शुभारंभ, गरीबों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ


रवि गौतम 
नित्य संदेश, मेरठ। शुक्रवार को पंचशील कॉलोनी, गढ़ रोड स्थित शिव बालाजी जन सेवा केंद्र का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामवीर सिंह बादल, जय भगवान सिंह, शिवम वर्मा, डॉ. राजकुमार, पत्रकार रवि गौतम, विकुल देव, अमित गुप्ता, सरदार चंद्रपाल सिंह, दर्पण सिंह, ललित गौतम, राजकुमार कृष्णा, धर्मेंद्र कुमार, आसिफ, सम्राट, सरिता देवी, हेमा सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामवीर सिंह बादल ने कहा कि इस जन सेवा केंद्र के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। लोग केंद्र पर आकर अपना फॉर्म भरकर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के सभी लोगों की हर संभव मदद की जाए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here