Breaking

Your Ads Here

Friday, September 11, 2026

भारत रत्न डॉ. अंबेडकर ने दलितों और पिछड़ों को दिलाया सम्मान - डॉ. राहुल सिखेड़ा


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। मिशन सामाजिक सेवा के सलाहकार डॉ. राहुल सिखेड़ा ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दलितों और पिछड़ों को समाज में सम्मान दिलाने का काम किया है। युवाओं को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलितों के साथ-साथ हर समाज के लोगों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया था, लेकिन आज का युवा उनके मिशन से भटक रहा है। बाबा साहब ने लोगों को शिक्षित बनाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। उन्होंने संविधान में अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिलाकर उनका सम्मान बढ़ाया है।

डॉ. सिखेड़ा ने कहा कि आज देश में राजनीतिक पार्टियां उनके नाम पर लोगों से वोट लेकर सत्ता हासिल कर रही हैं, जबकि बाबा साहब को मानने वाले लोग आज भी परेशान नजर आ रहे हैं। बाबा साहब के बनाए संविधान की बदौलत ही आज शिक्षित होकर महिला-पुरुष प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, आईएएस, आईपीएस जैसे बड़े और अच्छे पदों पर आसीन हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here