Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 16, 2026

'अनारकली' पर लड़कियां तो 'सलीम शाही' पर लड़के फिदा

- मोदी फेम कुर्ता और तंग पायजामा भी ट्रेंड में

सलीम सिद्दीकी 
नित्य संदेश, मेरठ। त्योहारी सीजन शुरू होने को है। ऐसे में लोग अब फेस्टिव ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। देश की जीडीपी ग्रोथ का ग्राफ बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियों को भी बूस्टर डोज़ मिलने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में बाज़ार क्या कहता है और बाज़ार का रुझान क्या है, आइए जानते हैं 

- ग्राहकों के रुझान पर आधारित है बाज़ार ...
बाज़ार में व्यापारिक गतिविधियों का आंकलन करने के बाद पता चला कि पूरा बाज़ार ही ग्राहकों के रुझान पर आधारित है। इन्हीं रुझानों के आधार पर ही व्यापारी अपनी अपनी दुकानों में माल भर रहे हैं। यानि कि जो चीज़ लोग पसंद कर रहे हैं वही चीज़ व्यापारी स्टॉक कर रहे हैं। 

- जो दिखता है वही बिकता है ...
ग्राहकों के रुझान के बारे में जब हमने कुछ दुकानदारों से बात की तो उन्होंने बताया कि आज सोशल मीडिया का जमाना है और जो चीज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है, वही ट्रेंड में आ जाती है, और व्यापारी भी इसी ट्रेंड को आधार बना रहे हैं। व्यापारी कहते हैं जो युवाओं का जो पहनावा आज सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है, तो वही ट्रेंड अगले चार से छह महीने कही नहीं जाने वाला, लिहाजा इसी ट्रेंड के आधार पर ही हम ग्राहकों की सोच का एनालिसिस (विश्लेषण) करते हैं। 
- अनारकली और सलीमशाही पहली पसंद ...
वैसे तो त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन शारदीय नवरात्रों से इसमें और तेज़ी आ जाएगी। नवरात्रों में गरबा खेलने की भी धूम रहती है और यह गरबा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से दशमी तक नवरात्रों में खूब खेला जाता है। अब तो विवाह समारोहों में भी लोग इस गरबा के इस गुजरात मॉडल को आगे बढ़ा रहे हैं। 11 अक्टूबर को घट स्थापना के साथ शुरू होने वाले नवरात्रि महोत्सव के लिए लोगो का खास पहनावा इस बार शाही अंदाज़ का होगा। इस बार जो ट्रेंड है उसमें अधिकतर लड़कियां फ्रॉक कट अनारकली सूट को अधिक तरजीह दे रही हैं जबकि लड़के मोदी फेम कुर्ते के साथ तंग पायजामा अधिक पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा कुर्ता और पायजामा पर लोगों को जूतियों का सलीम शाही अंदाज़ खासा भा रहा है। 

- महिलाओं के सूट्स की रेंज ...
(1) अनारकली फ्रॉक 800 रुपए से 3000 रुपए तक (2) ग्लेज कॉटन 1200 रुपए में 3500 रुपए तक (3) ब्राशो नेट 1500 रुपए से 2500 रुपए तक (4) चंदेरी सिल्क 800 रुपए से 2000 रुपए तक (5) पटियाला सूट 1000 रुपए से 4000 रुपए तक 

- मोदी फेम कुर्ता रेंज ... 
(1) मोदी स्टाइल कुर्ता 750 रुपए से 3000 रुपए तक (2) मोदी स्टाइल कुर्ता पर पहनी जाने वाली कोटी 800 रुपए से 2500 रुपए तक (3) प्योर कॉटन कोटी 800 रुपए से 2000 रुपए तक 

- सलीमशाही जूती ...
विभिन्न डिजाइन आधारित यह जूती 300 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक बाज़ार में उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here