नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग और सनातन धर्म डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर के बीच एक महत्वपूर्ण एम ओ यू साइन हुआ।
इसमें दोनों पक्षों के बीच एकेडमिक एवं अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देना, महत्वपूर्ण शैक्षणिक सूचनाओं विद्वता पूर्ण सूचना सामग्री और प्रकाशनों का आदान-प्रदान तथा दोनों ही संस्थाओं के छात्रों छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन व्याख्यान की व्यवस्था करना सम्मिलित है। इस अवसर पर इतिहास विभाग की ओर से विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा, प्रो विघ्नेश कुमार, प्रो आराधना, प्रो ए वी कौर,डा कुलदीप कुमार त्यागी,डा योगेश कुमार,डा मनीषा त्यागी एवं सनातन धर्म कालेज मुजफ्फरनगर की ओर से डा मनीषा दीवान उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment