Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 16, 2026

15वें विशाल गणेश चतुर्थी महोत्सव की धूम, दूसरे दिन सुंदरकांड और तीसरे दिन राधा नाम की गूंज


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान में चल रहे 15वें विशाल गणेश चतुर्थी महोत्सव में श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिल रहा है।

महोत्सव के दूसरे दिन समिति द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ का वाचन श्री मोहित कश्यप और रितिका नामदेव ने भजनों के साथ किया। इस दौरान मुख्य पूजनकर्ता श्री मोहित बंसल ने अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की। पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि और अतीक अग्रवाल ने भगवान राम का तिलक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुंदरकांड के दौरान पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

उत्सव के तीसरे दिन श्री राधा रानी के भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में वृन्दावन से आए बृज रसिक श्री शिवम कौशिक ने अपनी मधुर वाणी से श्री राधा नाम की महिमा का गुणगान किया। राधा रानी के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस दौरान युवा व्यापारी गौरव गर्ग पोपट द्वारा भंडारे में प्रसाद की व्यवस्था की गई।

समिति के सदस्यों ने बताया कि 17 सितंबर को भगवान गणेश जी की महाआरती विशाल नगाड़ों के साथ की जाएगी और बप्पा को विशाल लड्डू का भोग लगाया जाएगा। वहीं 18 सितंबर को भव्य नगर भ्रमण एवं विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here