नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ समिति द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का विषय "विकसित भारत की संकल्पना" रहा। इस अवसर पर संगीत विभाग की बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं कुमारी परी एवं कुमारी पारुल ने विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सरकार की विकसित भारत की संकल्पना को दोहराते हुए जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की सह-समन्वयक श्रीमती निशा सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment