Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 24, 2026

आगरा महापंचायत में 3000 लोगों के साथ पहुंचने का लिया संकल्प



रवि गौतम

नित्य संदेश, परिक्षितगढ़। समाजवादी पार्टी की आगरा में प्रस्तावित दलित महापंचायत को लेकर गुरुवार को परिक्षितगढ़ के रजवाड़ा फार्म हाउस पर दलित सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व विधायक योगेश वर्मा के नेतृत्व में की गई। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से 3000 से अधिक लोग आगरा में होने वाली दलित महापंचायत में शामिल होकर उसे सफल बनाएंगे।


सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि भाजपा सरकार दलित और मुस्लिम विरोधी है। भाजपा जाति-धर्म के नाम पर दोनों समुदायों को लड़ाकर राज कर रही है, लेकिन अब दोनों समुदाय भाजपा का चेहरा समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। सम्मेलन के आयोजक एवं हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में हस्तिनापुर क्षेत्र के मंत्री दलित-मुस्लिम समाज का उत्पीड़न कर रहे हैं और क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। जनता 2027 में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह क्षेत्र के विकास के साथ हर समाज का सम्मान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने लोगों से आगरा महापंचायत को सफल बनाने और समाजवादी पार्टी से जुड़ने की अपील की।


पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने मुख्य अतिथि सांसद रामजीलाल सुमन का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुर्जर ने की, जबकि संचालन प्रधान अजय सागर ने किया। इस अवसर पर मुखिया गुर्जर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन वर्मा, संगीता राहुल, कीर्ति गोपला, राहुल, देवीदास गौतम, राजीव, इंद्राज, संजीव गौतम, चेयरमैन हिटलर त्यागी, गौरव राणा, रतनपाल, सतपाल यादव, मनोज प्रधान, प्रमोद जाटव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here