Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 13, 2026

गौ माता सनातन संस्कृति की आत्मा, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : विनीत अग्रवाल शारदा

भारत विकास परिषद युवा शक्ति ने गौशाला में किया छप्पन भोग और पंखा सेवा कार्यक्रम


नित्य संदेश ब्यूरो


हापुड़। भारत विकास परिषद युवा शक्ति द्वारा हापुड़ शहर की गौशाला में गौ माता छप्पन भोग एवं पंखा सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूज्य महाराज संतोष बाबा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा विशिष्ट अतिथि रहे।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष बाबा ने कहा कि गौ माता सनातन संस्कृति की पहचान और आस्था का आधार हैं। गौ सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि करुणा और संस्कार की परंपरा है। जिस समाज में गौ सेवा का भाव जीवित है, वहां मानवता भी मजबूत रहती है। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि भारत आज युवा भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं की शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का आह्वान कर रहे हैं। युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। इन्हीं युवाओं में से कल कोई आईएएस, डॉक्टर, वैज्ञानिक, उद्यमी और नेतृत्वकर्ता बनेगा। इसलिए युवाओं को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी भी देनी होगी। गौ माता के महत्व पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जन्म देने वाली माता, भारत माता, धरती माता और गौ माता का स्थान सर्वोच्च है। गौशालाएं केवल संरक्षण केंद्र नहीं, बल्कि सेवा और संस्कृति की जीवंत पाठशालाएं हैं।



इस दौरान उन्होंने परिवार व्यवस्था पर अपने विचार रखते हुए कहा कि मजबूत परिवार से ही मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र बनता है। भारतीय परिवारों में रिश्तों की जो विशाल श्रृंखला है, उसे बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने जनसंख्या और परिवार से जुड़े विषयों पर समान नीति की आवश्यकता की बात भी कही। शारदा ने कहा कि 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और निवेश के माहौल में बड़ा सुधार हुआ है और प्रदेश आज विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी को सेवा और संस्कार से जोड़ना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अतिथियों ने विधिवत गौ पूजन कर छप्पन भोग अर्पित किया और गौशाला में पंखा सेवा की। इस अवसर पर अध्यक्ष विवेक गर्ग एडवोकेट, सचिव सचिन कुमार, सचिन गुप्ता, मिंश गोयल, अविन गोयल, विपुल अग्रवाल, मोहन सिंह, पुनीत गोयल सहित परिषद के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here