नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक में 20 प्रकरणों पर विचार किया गया। 20 प्रकरणों में से 5 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा 10 प्रकरणों पर अस्वीकृति प्रदान करते हुए 5 प्रकरणों को एफ0एस0एल0 रिपोर्ट प्राप्त होने तक अभिमत को सुरक्षित रखा गया है। प्रकरणों में शीघ्र एफ0एस0एल0 रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, निवाडी, गाजियाबाद से पत्राचार कर व्यक्तिगत रूप से संपर्क एफ0एस0एल0 रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर एसपी क्राइम, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक अभियोजन अधिकारी, नोडल मेडिकल ऑफिसर्स डॉ० सना, डॉ रजत व् जिला प्रोबेशन अधिकारी महिला कल्याण विभाग एवं महिला सम्मान प्रकोष्ठ पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment