Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 27, 2026

इंडियन जनसेवा दल की मंडल स्तरीय जन अधिकार रैली का आयोजन

सुमित सेन
नित्य संदेश, मोदीनगर. गणेश वाटिका में इंडियन जनसेवा दल की मंडल स्तरीय जन अधिकार रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर (प्रधान संपादक, विद्यान केसरी) उपस्थित रहे, जबकि लखनऊ से रोहित प्रधान पावटी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर वरिष्ठ अतिथि रघुवर दयाल चंदेला, ब्रह्मापाल कौशिक, विनेश कौशिक, गौरव सैन, विजय ठेकेदार और अल्पना माथुर का जोरदार स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में "कर्पूरी फॉर्मूला" लागू होगा। उन्होंने कहा, "जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी मिलेगी हिस्सेदारी।" उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बताते हुए कहा कि सत्ता पाना हम सबकी जिम्मेदारी है, क्योंकि सत्ता ही हर समस्या की चाबी है। चाहे पीड़ित की मदद हो, बीमार की मदद हो, नौकरी दिलवाना हो या बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाना, सभी समस्याओं का समाधान सत्ता में हिस्सेदारी से ही संभव है।

उन्होंने कहा कि अति पिछड़ों, दलितों और वंचितों को साथ लेकर दल प्रदेश की सभी सीटों पर मजबूती से 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उमेश माथुर नंदवंशी ने कहा कि विभिन्न पदाधिकारी बूथ स्तर से मजबूती से काम करेंगे और प्रदेश भर में वार्ड व विधानसभा स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। रैली के दौरान विनेश ठाकुर का सादगी भरा रवैया देखने को मिला। सभा के बीच में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके साथ फोटो खिंचवाई।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ. रविदत्त सैन, मंडल उपाध्यक्ष मांगे राम सैन, जिला अध्यक्ष उमेश सैन, मेरठ जिला अध्यक्ष संजय सैन, अजय वर्मा, कल्लू कलंजरी, पंकज सैन, पवन सैन, लोकेश सैन, मुकेश सैन, वीरपाल सैन, विशाल सैन, अभिषेक सैन, ऋषभ काके, पत्रकार राहुल ठाकुर, रवि दत्त सैन, अमित सैन, सुमित सैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here