-नमामि गंगे ने गंगा किनारे की एजुकेशनल विजिट कराने का तैयार किया प्लान
सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। प्राइवेट अथवा कॉन्वेंट स्कूलों के छात्र-छात्राएं अक्सर एजुकेशनल ट्रिप पर जाकर कई रोमांचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां हासिल करते रहते हैं। हालांकि सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं अक्सर इन गतिविधियों से महरूम रह जाते हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए जल शक्ति मंत्रालय के अधीन आने वाला नमामि गंगे विभाग ने सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को गंगा किनारे की एजुकेशनल विजिट कराने का प्लान तैयार किया है।
नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी तुषार गुप्ता के अनुसार, इस शैक्षिक
भ्रमण के दौरान सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी जैव विविधता के बारे में जान
पाएंगे। गंगा किनारे औषधीय पौधों की भी भरमार है और इनसे अधिकतर लोग अनजान हैं। इस
शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को इन औषधीय पौधों के बारे में भी जानकारी
दी जाएगी। इसके अलावा वन्य जीव संरक्षण के बारे में भी छात्र-छात्राओं का ज्ञान
वर्धन किया जाएगा। गंगा के पवित्र जल के औषधीय गुणों को भी छात्र-छात्राओं के
समक्ष रेखांकित किया जाएगा। तुषार गुप्ता के अनुसार, इस शैक्षिक भ्रमण की तिथि
फाइनल करके जल्द ही घोषित की जाएगी।
गंगा के जल में 143 जलीय प्रजातियां मौजूद

No comments:
Post a Comment