Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 26, 2026

प्रबंध निदेशक ने वसुंधरा, गाजियाबाद में विद्युत उपकेंद्रों एवं एंटी-थैफ्ट थाने तथा नव-निर्माणाधीन कॉर्पोरेट बिल्डिंग का किया औचक निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद। अनुरक्षण  महा के अंतर्गत  प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा आज वसुंधरा, गाजियाबाद क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-7, सेक्टर-8 और सेक्टर-10 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों (बिजलीघरों), निर्माणाधीन कार्यालयों और एंटी-थैफ्ट थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


प्रबंध निदेशक ने सेक्टर-7, 8 और 10 के बिजलीघरों का निरीक्षण किया तथा पावर ट्रांसफॉर्मर, विद्युत लाइनों, वितरण ट्रांसफॉर्मरों और अन्य उपकरणों के रखरखाव (Maintenance) कार्यों की गहन समीक्षा की। एमडी ने सख्त निर्देश दिए कि पावर ट्रांसफॉर्मर का रखरखाव सभी निर्धारित तकनीकी मानदंडों के अनुसार ही पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्रों और बिजलीघर परिसरों (Yard) की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि रखरखाव माह के दौरान विद्युत ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत और रखरखाव पर विशेष फोकस रखा जाए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपभोक्ताओं को सुचारू और निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना डिस्काॅम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


सेक्टर-7 में  बन  रही नव निर्माणाधीन कॉर्पोरेट बिल्डिंग का  भी  औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिये की कॉर्पोरेट बिल्डिंग के निर्माण कार्य  शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण  किया जाय । उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता (Quality) पर विशेष ध्यान देने और सभी कार्य तय मानकों के अनुसार ही समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सेक्टर-7 स्थित एंटी-थैफ्ट थाने के निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने रजिस्टर-4 के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकियों (FIR) की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और इस दिशा में चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक तेज करने के कड़े निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने औचक निरीक्षण मे  विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट  निर्देश दिए  की आगामी त्योहारों से पहले बिजली व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करना और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here