Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 19, 2026

श्री दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में उत्तम शौच धर्म पर भक्ति-भाव से हुआ अभिषेक, शांति धारा का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। श्री दिगंबर जैन मंदिर, आनंदपुरी में दस लक्षण महापर्व के अंतर्गत उत्तम शौच धर्म के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुए। इस अवसर पर श्रीजी को पांडुक शिला पर विराजमान कर विधिवत अभिषेक एवं शांति धारा का आयोजन किया गया।


शांति धारा करने का सौभाग्य अरुण जैन एवं अंशुल जैन, जैन नगर, प्रभात जैन, चैतन्य जैन एवं ईशान जैन, दशमेश नगर, अरुण जैन एवं अंकन जैन, आनंदपुरी तथा श्रियांस जैन, अरिंजय जैन एवं अरिहंत जैन, जैन नगर को प्राप्त हुआ। श्री 1008 पुष्पदंतनाथ भगवान के निर्वाणोत्सव पर निर्वाण लाडू अर्पित किए गए। 9 किलो का लाडू प्रमोद जैन एवं बिमल जैन सपरिवार, जैन नगर तथा 9 किलो का लाडू डोली जैन, प्रीति जैन एवं नीलम जैन द्वारा अर्पित किया गया। वहीं 51 किलो के लाडू सामूहिक रूप से चढ़ाए गए।


विधानाचार्य पंडित नंदन शास्त्री, टीकमगढ़ के सान्निध्य में दस लक्षण पर्व पूजा, सोलहकारण पूजा, पंचमेरु पूजा, श्री पुष्पदंतनाथ भगवान, श्री महावीर भगवान एवं देव-शास्त्र-गुरु की पूजन तथा तत्त्वार्थ सूत्र विधान के 42 महाअर्घ्य अर्पित किए गए। सायंकाल श्रीजी की आरती के पश्चात शास्त्र सभा का आयोजन हुआ, जिसके बाद श्री जिन धर्म पाठशाला, आनंदपुरी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।



कार्यक्रम में सुनील जैन प्रवक्ता, प्रमोद जैन भट्टेवाले, तरसचंद जैन, अरुण जैन, शैलेंद्र जैन सूतवाले, प्रदीप जैन, सतेंद्र जैन एवं संजीव जैन का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here