रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। मेरठ में पहली बार आयोजित भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के शानदार एयर शो को देखने के लिए डीएम पब्लिक स्कूल के कक्षा 5 से 12 तक के छात्र-छात्राएं पहुंचे। विद्यार्थियों ने आसमान में भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न रोमांचक करतब और हवाई कलाबाजियों का शानदार प्रदर्शन देखा।
विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी एवं भागेश्वरी चौधरी तथा प्रधानाचार्य विनोद चौहान समस्त स्टाफ के साथ विद्यार्थियों को एयर शो दिखाने के लिए लेकर पहुंचे। सूर्य किरण टीम ने आसमान में विमानों की अलग-अलग संरचनाओं में उड़ान भरते हुए कई तरह के अद्भुत करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर विद्यार्थी बेहद उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय वायुसेना की कार्यकुशलता, साहस और अनुशासन को करीब से महसूस किया। एयर शो विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, साहस और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

No comments:
Post a Comment