वसीम अहमद
नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ अध्याय की ओर से होटल हार्मनी में स्तनपान जागरूकता पर शैक्षणिक बैठक आयोजित की गई। इसमें चिकित्सकों ने कहा कि सामान्य या सिजेरियन प्रसव के बाद जन्म के पहले घंटे में शिशु को मां का पहला दूध पिलाना बेहद जरूरी है। मां का दूध बच्चे के पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
चिकित्सकों ने सलाह दी कि माताएं बच्चे की मांग पर बार-बार व रात में भी
स्तनपान कराएं, बिना डॉक्टर की सलाह के ऊपर का दूध न शुरू करें। सही तरीके से स्तन
से लगाना, सिजेरियन के बाद आरामदायक स्थिति में दूध पिलाना और स्तन में दर्द,
लालिमा व बुखार जैसे संक्रमण के लक्षणों की पहचान पर भी जानकारी दी गई। कम दूध
बनने पर बार-बार स्तनपान, आराम और संतुलित आहार पर जोर दिया गया। इस दौरान संरक्षक
डॉ. उषा शर्मा ने जागरूकता गतिविधियां चलाने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया।
मौके पर अध्यक्ष डॉ. भारती माहेश्वरी, उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका गर्ग, डॉ. राजीव
प्रकाश, सचिव डॉ. अर्चना गोयल सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment