Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

कनोहर लाल पीजी महिला महाविद्यालय में "खिल के जीओ" विषय पर पीसीओडी जागरूकता व्याख्यान का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की चिकित्सा समिति के तत्वावधान में आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को महिला स्वास्थ्य एवं स्त्री रोग संबंधी समस्याओं पर "खिल के जीओ" शीर्षक से एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप, चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनीता गुप्ता एवं डॉ. चारु त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने व्याख्यान में डॉ. चारु त्रिपाठी ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, मेंस्ट्रुअल साइकिल, पीसीओडी / पीसीओएस जैसी समस्याओं के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर उचित चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।



इस दौरान छात्राओं ने पीसीओडी से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. त्रिपाठी ने विस्तार से समाधान किया।इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की बड़ी संख्या में छात्राएं तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया गया। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here