Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

भाजपा नेता काजी शादाब ने कलियर शरीफ में की चादरपोशी



 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब रुड़की स्थित विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह, कलियर शरीफ पहुंचे।


बृहस्पतिवार को भाजपा नेता काजी शादाब ने मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ दरगाह पर चादरपोशी की और प्रधानमंत्री मोदी की सेहत और लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। इस दौरान दरगाह कमेटी की ओर से काजी शादाब की दास्तारबंदी भी की गई। इस मौके पर सूफी इकराम साबरी, दानिश वारसी, काजी आरिब, अजहर अंसारी, अफजल खान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here