Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

भाजपाइयों ने काटा ‘नव युग के निर्माता’ स्लोगन वाला केक


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी के नेतृत्व में हापुड़ अड्डा चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर “नव युग के निर्माता” स्लोगन वाला केक काटकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई।


कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान सक्रिय सदस्य परवेज सैफी, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत चावला, महानगर उपाध्यक्ष राशिद मेवाती, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर मीडिया प्रभारी आसिफ सैफी, सेक्टर संयोजक उवेश सैफी, भगत सिंह मार्केट महामंत्री मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनू नारंग, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, शरद मामा, फैसल राणा, रागिब अंसारी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here