Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

बच्चों ने लगाए मोदी के मास्क, मनाया 75वां जन्मदिन


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। साकेत स्थित अमेरिकन किड्स स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


स्कूल के निदेशक कवि सौरभ जैन सुमन के नेतृत्व में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे लगाए और एक-दूसरे को बधाई दी, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा। स्कूल कोऑर्डिनेटर प्रिया सैनी और एकेडमिक कोऑर्डिनेटर पलक सिंघल ने बच्चों को बताया कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और उनके प्रयासों से आज भारत पूरी दुनिया में यश कमा रहा है।


इस अवसर पर सौरभ जैन सुमन ने कहा कि आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स जैसा बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन भारत में होना और प्रधानमंत्री द्वारा उसका नेतृत्व करना हम सभी के लिए गौरव की बात है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here