Breaking

Your Ads Here

Friday, September 25, 2026

विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता अभियान शुरू

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 25 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम-2012 पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


प्रथम चरण में आज प्रार्थना सभा के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के प्रति लैंगिक अपराधों से सुरक्षा और कानूनी परिणामों की जानकारी दी। बच्चों को अप्रिय घटना होने पर तत्काल अभिभावक या विद्यालय प्रशासन को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।



विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम -


  • शान्ता स्मारक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गढ़ रोड में अपर सिविल जज (जू.डि.) कोर्ट संख्या-03 अंशुल ने,

  • भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, सदर में अपर सिविल जज (जू.डि.) सिटी व्योमा गौड़ ने,

  • एस.एस.डी. व्यास इंटर कॉलेज, लालकुर्ती में सिविल जज (जू.डि.) सरधना प्रवीन ने,

  • महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, जैन नगर में सिविल जज (जू.डि.) मवाना प्रशान्त मौर्य ने,

  • सरदार पटेल इंटर कॉलेज, शारदा रोड में सिविल जज (जू.डि.) हवाली संदीप सिंह-द्वितीय ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here