
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सांसद अरुण गोविल द्वारा जिला कारागार में नवनिर्मित बेकरी इकाई का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी वी.के. सिंह एवं वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा द्वारा सांसद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जेलर अवनीश यादव, जेलर मनीष कुमार तथा विरिना फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
उक्त बेकरी इकाई की स्थापना हेतु सांसद निधि से रू0 20,21,250 (रुपये बीस लाख इक्कीस हजार दो सौ पचास मात्र) की धनराशि मशीनों की व्यवस्था हेतु प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करना है। बेकरी इकाई के माध्यम से बंदियों को बेकरी उत्पादों के निर्माण एवं विपणन संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनके पुनर्वास, कौशल विकास एवं समाज की मुख्यधारा में पुनर्समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बेकरी इकाई को बंदियों के कौशल विकास, रचनात्मक गतिविधियों एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बतायज्ञं यह पहल कारागार को सुधार एवं पुनर्वास का केंद्र बनाते हुए बंदियों के भविष्य को सकारात्मक दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
No comments:
Post a Comment