नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के फार्मेसी विभाग में ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026’ अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनहित में जागरूकता रैली निकाल कर किया गया।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने कहा कि "फार्मासिस्ट केवल दवाइयां वितरित करने वाले माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे सुरक्षित दवा उपयोग (Safe Medication) और रोगी देखभाल (Patient Care) सुनिश्चित करने वाले रीढ़ की हड्डी हैं। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) जैसी गंभीर वैश्विक चुनौती से निपटने और भविष्य की स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है"। फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) द्वारा घोषित वैश्विक थीम "स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना" (Empowering Pharmacists for Healthier Futures) रखी गई है। भारत में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के निर्देशानुसार "स्वस्थ भारत: रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) से मुकाबला" के मुख्य मिशन के तहत आज विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ रितु गुप्ता एवं डॉ राहुल सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताएं के तहत फार्मेसी छात्रों और पेशेवरों के लिए वैज्ञानिक पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, रील मेकिंग, नुक्कड़ नाटक तथा स्वास्थ्य जागरूकता रैली आदि का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का आकलन एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ योगेश मणिक व डॉ एस के पालीवाल, रील मेकिंग प्रतियोगिता का आकलन, डॉ अमरेन्द्र कुमार चौधरी,भाषण प्रतियोगिता का आकलन डॉ नीरज मसंद तथा क्विज प्रतियोगिता का आकलन डॉ वंदना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिये गये। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के संकाय सदस्य,फार्मेसी विभाग के सभी विद्यार्थीगण, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment