डा. अभिषेक डबास
नित्य संदेश, मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विशेष ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि आदरणीय श्री वेदपाल आर्य जी, प्रान्त सह-सम्पर्क प्रमुख, मेरठ प्रान्त ने विद्यार्थियों से समाज, राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, संगठन एवं सामाजिक दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद किया।
वेदपाल आर्य ने विद्यार्थियों को सामाजिक जीवन में सक्रिय सहभागिता, राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों की समझ, संगठनात्मक भावना तथा सामाजिक समरसता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न एवं विचार साझा किए, जिससे उन्हें व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) वी. के. त्यागी जी ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर श्री वेदपाल आर्य जी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) क्षम्ता चौहान, प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. अभिषेक डबास , विभिन्न विभागों के निदेशकगण, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. नेहा यजुर्वेदी ने किया। ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा सकारात्मक नागरिक सहभागिता पर विचार करने और अपने दृष्टिकोण को समृद्ध करने का सार्थक अवसर प्रदान किया।

No comments:
Post a Comment