Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 9, 2026

छात्राओं को हिंदी कविता की सामर्थ्य से परिचित कराया


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नीता सक्सेना के संयोजन एवं संचालन में विविध सार्थक विषयों पर काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य काव्य पाठ के माध्यम से छात्राओं को हिंदी कविता की सामर्थ्य से परिचित कराना रहा। अनेक छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और अत्यंत प्रभावी ढंग से काव्य पाठ किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर( डॉ) अंजू सिंह ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें आशीर्वचन कहे।


प्रोफेसर( डॉ.) सुधा रानी सिंह एवं डॉ राधा रानी ने इस प्रतियोगिता में निर्णायिका की भूमिका का निर्वाह किया। निर्णायक मंडल के निर्णय अनुसार परिणाम निम्नवत रहे- प्रथम स्थान शिवानी  पुत्री ब्रजमोहन, द्वितीय स्थान सुनयना पुत्री श्रीकांत, तृतीय स्थान महक पुत्री शकील और सांत्वना के लिए जबुरिया पुत्री हनीफ का चयन किया गया। इस अवसर पर अनेक प्राध्यापकगणों एवं छात्राओं ने काव्य का श्रवण किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here