नित्य संदेश ब्यूरो
मोदीपुरम: फेज-वन और फेज-दो के बीच पल्हैड़ा पैंठ बाजार को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण का बुधवार को नारियल तोड़कर शुभारंभ किया गया। पल्लवपुरम-रुड़की रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने स्थानीय पार्षद विक्रांत ढाका के साथ नारियल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान व्यापार संघ के पदाधिकारी, व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
पार्षद विक्रांत ढाका ने बताया कि करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क तारकोल से बनाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से करीब 80 प्रतिशत व्यापार जुड़ा हुआ है और पल्लवपुरम का प्रसिद्ध पल्हैड़ा पैंठ बाजार भी इसी मार्ग पर लगता है। सड़क के दोनों ओर आरसीसी नालों का निर्माण पूर्व में कराया जा चुका है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, जॉन धनकर, देशपाल पवार, व्यापार संघ संरक्षक पूरन चंद सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी, उपाध्यक्ष जफर सैफी, उपाध्यक्ष धीरज चावला, मंत्री ललित चौहान, मंत्री नवीन कंसल, मंत्री रविकांत कौशिक, सतवीर, राहुल मौतला सहित अन्य व्यापारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment