Breaking

Your Ads Here

Friday, September 4, 2026

मवाना एलआईसी शाखा में अभिकर्ता एवं गुरु दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित



नित्य संदेश ब्यूरो

मवाना। भारत की सबसे बड़ी एवं विश्वसनीय बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम की मवाना शाखा में अभिकर्ता एवं गुरु दिवस के उपलक्ष्य में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य जीवन बीमा सलाहकार राजेन्द्र कुमार को एलआईसी का पटका एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं विकास अधिकारी भूपेंद्र अरोरा, निशांत कसाना, अनुभव सिंह सहित समस्त अभिकर्ताओं को एलआईसी का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक नवीन रस्तौगी ने की, जबकि संचालन सहायक शाखा प्रबंधक जय सिंह ने किया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से जव्वार अहमद, राजेन्द्र कुमार जाटव, सुल्तान सिंह, राकेश शर्मा, महाराज सिंह, ताराचंद सैनी, सतीश भारती, कविता देवी, आशीष पाल, पंकज भारद्वाज, अरविंद कुमार, ब्रजपाल गौतम, प्रमोद कुमार धामा सहित बड़ी संख्या में अभिकर्ता एवं स्टाफ के लोग मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here