Breaking

Your Ads Here

Friday, September 4, 2026

कैंट में 1.14 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, विधायक अमित अग्रवाल ने किया नारियल फोड़कर शिलान्यास



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को विधायक निधि से स्वीकृत 114.97 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक ने नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना के साथ कार्यों की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के निवासियों को सुगम आवागमन और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास लगातार जारी रहेगा।


वार्ड संख्या 9 में बनेंगी 5 सड़कें और नालियां

शुभारंभ किए गए कार्यों का विवरण इस प्रकार है -

1. बाबूराम के मकान से ज्ञान चंद्र के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण - लागत 19.81 लाख रुपये

2. आशा रानी के मकान से पप्पू के मकान तक हेतराम के मकान के बराबर वाली गली में सीसी रोड व नाली निर्माण - लागत 14.61 लाख रुपये

3. साधु नगर में आशा रानी के मकान से मुकेश के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण - लागत 15.77 लाख रुपये

4. विमला देवी के मकान से सुनील के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण - लागत 8.82 लाख रुपये

5. साधु नगर में मिश्रा जी के मकान से संजय के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण - लागत 8.37 लाख रुपये

बताया गया कि कुल 114.97 लाख रुपये की लागत से वार्ड 9 के विभिन्न स्थानों पर यह कार्य कराए जाएंगे।


इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, स्थानीय पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here