Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 22, 2026

हापुड़ रोड स्थित मंडप में AIMIM का सदस्यता अभियान, हाजी रईसुद्दीन सैफी समर्थकों सहित पार्टी में शामिल


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित एक मंडप में आज ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक हाजी रईसुद्दीन सैफी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सैफी संघर्ष समिति रजि.) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद सिराज सैफी ने की, जबकि संचालन पार्षद फ़ज़ल करीम ने किया।

कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मेहताब चौहान के हाथों हाजी रईसुद्दीन सैफी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ AIMIM की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा जनता के बीच लगातार जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रमुख रूप से सदस्यता लेने वालों में वहाब सैफी, रिजवान सैफी, हाजी गुलफाम, मलिक साद, तैय्यब चौधरी, नाजिम मलिक, हाजी शादाब अंसारी, मैनुद्दीन चौधरी, अफजल सैफी, फिरोज खान, सफीक अहमद, राशिद सैफी, इमरान सैफी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद हाजी रईसुद्दीन सैफी ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ AIMIM की सदस्यता, संगठन के विचारों और जनता से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक मंच पर मजबूती से उठाने के उद्देश्य से ली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें संबंधित मंचों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समर्थकों से आपसी एकता, भाईचारे और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक भागीदारी के साथ काम करने की अपील की।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने AIMIM प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने और लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से जनता के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हाजी रईसउद्दीन सैफी ने 49 दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि बाकी जो भी पार्टी का आदेश होगा, वो उनके लिए सर्वोपरि होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मेहताब चौहान, फहीम चौधरी एडवोकेट, इमरान अंसारी, फ़ज़ल करीम, दिलशाद सैफी पार्षद, गुड्डू अंसारी पार्षद, शाहिद अंसारी पार्षद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here