Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 22, 2026

विकास भवन में व्यापार बंधु की मासिक बैठक, 35 में से 13 समस्याओं का निस्तारण

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक का संयोजन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर जितेन्द्र कुमार रमन ने किया।



बैठक में व्यापारियों से जुड़ी कुल 35 समस्याएं रखी गईं, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण कराया गया। लंबित समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता नगर निगम, एसपी ट्रैफिक, छावनी अधिशासी अधिकारी, एई पीडब्ल्यूडी, सीएमओ, अधिशासी अभियंता विद्युत, चीफ इंजीनियर पीवीवीएनएल, सहायक परिवहन अधिकारी सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here