Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा हाउस अरेस्ट

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर काला दिवस मनाने की घोषणा करने पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि रंजन शर्मा ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह उन्हें उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here