Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 16, 2026

विम्स के आर्थो/ सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने रचा इतिहास, ’’काॅडा इक्विना सिंड्रोम’’ की सफल सर्जरी द्वारा बचायी 45 वर्षीय मरीज की जान

नित्य संदेश ब्यूरो 
गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के विम्स सुपरस्पेशियलिटी हाॅस्पीटल के आर्थो/ सर्जरी की टीम ने ’’काॅडा इक्विना सिंड्रोम’’ (रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्सो की नसो के गुच्छे पर गम्भीर दबाव पड़ने के कारण होने वाली अत्यन्त खतरनाम मेडिकल इमरजेंसी) की सफल सर्जरी कर पैंतालीस वर्षीय मरीज नेमचन्द को ना सिर्फ नया जीवन दिया, बल्कि उसे ’’स्थायी विकलांगता’’ से भी बचा लिया। 

विम्स के चिकित्सको की इस शानदार उपलब्धि से गदगद संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने पूरी आर्थो टीम को बधाईयां प्रेषित करते हुए ’’विम्स सुपरस्पेशियलिटी हाॅस्पीटल’’ को चिकित्सीय सेवाओ का ’’सेन्टर आॅफ एक्सीलेेंस’’ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। 
- रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से की गम्भीर बिमारी ’’काॅडा इक्विना सिंड्रोम’’ के बारे में विस्तार से बताते हुए आर्थो विभाग के वरिष्ठ सर्जन डाॅ0 विशाल सिद्धू, रीढ़ हड्डी के वरिष्ठ सर्जन डाॅ0 अमित रे, एवं प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस जटिल बिमारी में रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से की नसो के गुच्छे पर गम्भीर दबाव पड़ने से मरीज के पीठ के नीचे असहनीय दर्द, जननांग क्षेत्र, मलाशय एवं दोनो पैरो में संवेदना बिल्कुल खत्म हो जाती है। 
एम0आर0आई0 जाँच में बिमारी की पुष्टि होने पर आपातकालीन स्थिति में चैबीस से अडतालीस घण्टे के अन्दर इसकी सफल सर्जरी होना अत्यन्त जरूरी होता है। अन्यथा की स्थिति में मरीज को ’’परमानेंट पैरालाईसिस’’ (स्थायी विकलांगता) होने के बहुत ज्यादा आसार होते है। आज हमारी आर्थो/सर्जरी एवं निश्चेतन (एनस्थीशिया) के आधा दर्जन से अधिक अनुभवी चिकित्सको ने इस शानदार सफल सर्जरी द्वारा ना सिर्फ इस मरीज की जान बचायी बल्कि इसको स्थायी लकवा या विकलांग होने से भी बचा लिया। दो तीन सप्ताह में मरीज का शरीर के ऊपरी हिस्से से पूरी तरह संवेदनाओ का संचार शुरू हो जायेगा। 

इस सफल सर्जरी करने वालो कीटीम में विभागाध्यक्ष डाॅ0 विशाल सिद्धू, स्पाईनल सर्जन डाॅ0 अमित रे, आर्थो सर्जन डाॅ0 मिस्बाह, एनस्थीशिया से डाॅ0व विपिन कुमार आदि को वित्त निदेशक युवराज सिंह, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ0 शिशिर पाटिल, एडिशनल एम0एस0 डाॅ0 अमित जैन, हाॅस्पीटल निदेशक/जी0एम0 मेघा सबरवाल, डाॅ0 अभय भटनागर, डाॅ0 पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि ने बधाईयां प्रेषित की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here