Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 22, 2026

मेडिकल कॉलेज मेरठ का ट्रॉमा फीनिक्स समिट में शानदार प्रदर्शन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ ने जीआईएमएस नोएडा में 18-19 सितंबर को आयोजित 'ट्रॉमा फीनिक्स समिट' में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. विपिन धामा और डॉ. श्वेता ने विभिन्न वर्कशॉप में फैकल्टी के रूप में सेवाएं दीं। विभाग के रेजिडेंट डॉ. अनम हयात ने "वन लंग वेंटिलेशन टेक्निक" विषय पर पोस्टर प्रेजेंटेशन में दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश माणिक ने पूरी टीम को बधाई दी, वहीं प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने इसे संस्थान की सफलता बताते हुए टीम के जज्बे और मेहनत की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here