Breaking

Your Ads Here

Monday, September 14, 2026

24वें वर्ष निकला भव्य गणेश चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। भव्य बॉडी एंड सोल गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर लगातार 24वें वर्ष भव्य गणेश चल समारोह निकाला गया। मित्रों, समाजजनों और इंदौर की धर्मप्रेमी जनता के सहयोग से आयोजित इस समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अंतिम चौराहे स्थित गणेश पंडाल से शुरू हुई यात्रा बड़ा गणपति और मल्हारगंज होते हुए पुनः अंतिम चौराहे पहुंची।

चल समारोह में महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया। यात्रा में घोड़ा गाड़ी, ढोल-नगाड़े, बैंड और डीजे वाहन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

समारोह में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित इंदौर के विशिष्ट संत समाज ने भी सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने गणपति की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


आयोजक मनीष खाटवा (गब्बर खाटवा) ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 24 वर्षों से गणेश स्थापना एवं चल समारोह की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन में श्री मालवीय रजक पंचायत समिति, भाजपा नगर मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित समस्त गब्बर खाटवा मित्र मंडल का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here