Breaking

Your Ads Here

Monday, September 14, 2026

विघ्नहर्ता की धूमधाम से की अगवानी, कृष्णपुरा छत्री से निकला चल समारोह


भोई मोहल्ला गणेश उत्सव समिति का आयोजन 


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। बीते 24 सालों की  तरह इस वर्ष भी स्वर्गीय केशव गौड़ स्मृति में भोई मोहल्ला गणेश उत्सव समिति द्वारा दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है।

आयोजक पहलवान हर्षल गौड़ ने बताया कि सीता देवी गौड़ की प्रेरणा से इस वर्ष भी दिनांक 14 सितंबर 2026, सोमवार, शाम 5 बजे श्री कृष्णपुरा छत्री से श्री गणेश प्रतिमा का विधिविधान से पूजन कर विशाल चल समारोह निकाला गया जो राजबाड़ा चौक, इमली बाजार, सुभाष मार्ग होकर भाई मोहल्ला आयोजन स्थल पर पहुंचा। 

विघ्नहर्ता की करीब 15 फीट प्रतिमा की अगवानी में भजन मंडली, ढोल ताशे और साधु संत शामिल हुए । चल समारोह महापौर पुष्य मित्र भार्गव, क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पंडित संदीप शर्मा, भाजपा महिला नगर अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी, कांग्रेस नेता दीपू यादव, कपिल सोनकर,धीरज गौड़, विनोद मेहरा, बुधराज गौड़, ऋषभ मेहरा संजू गौड़ नीलेश गौड़ महेश पुरोहित और अनुज गौड़ उपस्थित थे।

चल समारोह में स्वच्छता और नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। यात्रा समापन पश्चात विद्वानों की मौजूदगी में गणेश जी को विराजित कर आरती और प्रसादी सम्पन्न हुई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here