नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय एवं विभाग का गौरव बढ़ाते हुए UGC-NET परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
राजनीति विज्ञान विभाग की वर्षा चौधरी एवं साक्षी यादव ने Junior Research Fellowship (JRF) के लिए सफलता प्राप्त की है। वहीं मानवी पुरी, विनय कुमार एवं आशीष कुमार ने UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम का परिचय दिया है। इस उपलब्धि पर राजनीति विज्ञान विभाग के सह-विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य डॉ. मुनेश कुमार ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं अकादमिक प्रतिबद्धता का परिणाम है।
इस अवसर पर विभाग के अन्य शिक्षक डॉ. सुषमा रामपाल, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. चंचल, डॉ. देवेंद्र, डॉ. रवि पोसवाल, डॉ. रवीना टैगोर एवं डॉ. सानिया खानम ने भी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि के लिए राजनीति विज्ञान विभाग के समस्त आचार्यों एवं विभागीय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने कहा कि विभाग द्वारा प्रदान किया गया शैक्षणिक मार्गदर्शन, सहयोग एवं सकारात्मक अकादमिक वातावरण उनकी तैयारी में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
No comments:
Post a Comment