नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अकादमिक और शोध पहचान को और मजबूत करते हुए India Today-MDRA Best Universities Ranking-2026 की Top General (Govt.) Universities श्रेणी में 15वां स्थान हासिल किया है। पांच वर्षों में विश्वविद्यालय ने नौ पायदान की छलांग लगाई है। वर्ष 2022 में 24वीं रैंक से शुरू हुआ सफर 2023 में 22वीं, 2024 में 18वीं और 2025 में 17वीं रैंक से होते हुए 2026 में 15वें स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में दूसरे पायदान पर पहुंचा है।
India Today-MDRA की यह रैंकिंग विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन Reputation & Governance, Academic & Research Excellence, Infrastructure & Living Experience, Personality & Leadership Development तथा Career Progression & Placement जैसे प्रमुख मानकों पर करती है। इसमें संस्थागत आंकड़ों के साथ विशेषज्ञों की राय को भी शामिल किया जाता है। यह India Today-MDRA की निर्धारित प्रक्रिया के तहत शामिल विश्वविद्यालयों की General (Government) category की राष्ट्रीय रैंकिंग है। सीसीएसयू के प्रदर्शन पर नजर डालें तो Reputation & Governance उसका सबसे मजबूत स्कोरिंग क्षेत्र रहा, जिसमें विश्वविद्यालय को 154.2 अंक मिले। Infrastructure & Living Experience में 123.3 तथा Personality & Leadership Development में 106.7 अंक प्राप्त हुए। वहीं Academic & Research Excellence का स्कोर 2025 के 134.7 से बढ़कर 2026 में 143 अंक और Career Progression & Placement का स्कोर 100.8 से बढ़कर 114.8 अंक हुआ है। इससे शोध, अकादमिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के करियर से जुड़े प्रयासों में सुधार की तस्वीर सामने आती है।
विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि रैंकिंग में लगातार सुधार विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति के मार्गदर्शन और प्रेरणा से विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल रैंकिंग में आगे बढ़ना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को और मजबूत करना है।
निदेशक शोध प्रो. बीरपाल सिंह ने कहा कि रैंकिंग में सुधार विश्वविद्यालय की मजबूत होती शोध संस्कृति का संकेत है। शोध को गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन तक सीमित न रखते हुए पेटेंट, नवाचार, शोध परियोजनाओं और समाजोपयोगी तकनीकी समाधानों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शोध की गुणवत्ता और उसकी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 24वें स्थान से 15वें स्थान तक का सफर सीसीएसयू में लगातार हो रहे गुणवत्ता-आधारित प्रयासों का परिणाम है। शोध, अकादमिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और करियर अवसरों को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय रैंकिंग में निरंतर सुधार दर्ज हो रहा है।

No comments:
Post a Comment