नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय के मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से चौदह न्यायालय भवन में एक प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रधान न्यायाधीश पारूल ने की। बैठक में पारिवारिक मामलों से संबंधित अधिवक्तागण के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ की सचिव सोनिका वर्मा भी उपस्थित रहीं। बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे वैवाहिक एवं पारिवारिक प्रकरणों का राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराने में सहयोग प्रदान करें, साथ ही अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी आह्वान किया गया, ताकि चिन्हित वादों का अधिक से अधिक निस्तारण सुलह के माध्यम से किया जा सके।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment