रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। उपज पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी के नेतृत्व में परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग पर लगे शिविर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का सम्मान किया गया।
शिविर में कांवड़ियों को स्मृति चिन्ह, पटका और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की गई। सम्मानित होने वालों में कु. खुशबू, दीपांशु अधाना, आदित्य, गजेंद्र गुर्जर, तरुण, हिमांशु सहित दर्जनों कांवड़िये शामिल रहे। इस अवसर पर उपज पत्रकार संगठन के जिला सचिव रवि गौतम, तहसील उपाध्यक्ष आशु सैफी, तहसील सचिव नरेश गुर्जर, मनोज प्रजापति, रालोद नेता बिजेंद्र भाटी, मोनू त्यागी, लव त्यागी, भारत सैनी, लविशका त्यागी, सत्येंद्र अधाना आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment