Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 22, 2026

गुडनैस पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित


 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। क्षेत्र के गुडनैस पब्लिक स्कूल इकला रसूलपुर में इम्पार के सहयोग से “यूथ एम्पावरमेंट – करियर काउंसलिंग एंड मोटिवेशनल प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में फरहत अली खान, अलमास अब्बासी, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद शान और शाकिर मतलूब ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। फरहत अली खान ने नीट, एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, वेटरिनरी, एलाइड साइंसेज, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड मैनेजमेंट और नेट-जेआरएफ जैसे विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।अलमास अब्बासी ने आत्म-नियंत्रण, व्यक्तित्व विकास और अच्छे चरित्र के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बालिकाओं की शिक्षा को आवश्यक बताया। यूथ साइंटिस्ट नदीम ने एंटरप्रेन्योरशिप, बिजनेस और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मोहम्मद शान ने बदलते दौर के साथ खुद को तैयार रखने और टेक्निकल एजुकेशन पर जोर दिया। रिसर्च स्कॉलर शाकिर मतलूब ने विद्यार्थियों को नाकामयाबी से डरे बिना अपने हुनर पर काम करने की सलाह दी। विद्यालय के चेयरमैन फखरे आलम ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन की सीख देते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य उमर फारुख ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर कुर्बान ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक समद, हुजैफा, ब्रिजेश, शादाब, जितेंद्र, अबू निदाल और सरिता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाला रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here