सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ में खेली जा रही तीसरी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा।
एमपीएस के कोर्ट नंबर 1 पर खेले गए मैच में मेरठ ने बुलंदशहर को 45-3 से हराया। उधर गोरखपुर ने अलीगढ़ को 50-2 से शिकस्त दी। लड़कियों की टीम ने एक अन्य मुकाबले में लखनऊ ने आगरा को 47-27 से हराया। लड़कों की टीम ने एक अन्य मैच में वाराणसी ने पीलीभीत 50-3 से हराया। एमपीएस के कोर्ट नंबर 2 पर लड़कियों के खेले गए प्रतियोगिता के 13वें मैच में गाजियाबाद ने वाराणसी को Ghaziabad 24-12 से हराया।
लड़कियों के एक अन्य मुकाबले में प्रयागराज ने पीलीभीत को 23-0 से मात दी। प्रतियोगिता के 15वें मैच में लड़कियों ने शामली की टीम ने मिर्जापुर को 16-0 से हराया। लड़कों के एक अन्य मैच में प्रयागराज ने गोरखपुर को 60-55 से हराया।
No comments:
Post a Comment