Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 5, 2026

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में लगा कैंप

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस दौरान आईटीआई क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी से काफी संख्या में क्रिकेटर कैंप में शामिल हुए।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाने के उदे्श्य से कैंप का आयोजन किया गया। इसमें अंडर 11 से लेकर अंडर 19 तक के क्रिकेटरों ने भाग लिया। इस दौरान बल्लेबाजों को बल्लेबाजी में रक्षात्मक शॉट्स खेलने के विषय में बताया गया। इसके अलावा कवर ड्राइव, बैकफुट ड्राइव, पुल शॉट आदि के बारे में बताया गया। इसके अलावा तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी गेंदबाजी का प्रशिक्षण कराया गया। इस मौके पर 90 से अधिक क्रिकेटरों ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here