Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 5, 2026

प्रबंध निदेशक ने गंगानगर स्थित स्मार्ट परीक्षणशाला का किया निरीक्षण, उच्चस्तरीय लैब के रूप में विकसित करने के निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने आज गंगानगर, मेरठ स्थित आधुनिक स्मार्ट परीक्षणशाला का निरीक्षण किया और वहां संचालित गुणवत्ता परीक्षण व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने लैब में उपलब्ध विभिन्न विद्युत सामग्रियों की परीक्षण प्रक्रियाओं एवं गुणवत्ता मानकों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस परीक्षणशाला को अत्याधुनिक एवं उच्चस्तरीय टेस्टिंग लैब के रूप में विकसित किया जाए और गुणवत्ता परीक्षण की समस्त प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

प्रबंध निदेशक द्वारा मौके पर ही कंडक्टर, रिले, केबिल, ट्रांसफार्मर, मीटर आदि विद्युत सामग्रियों की टेस्टिंग कराई गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी उपकरणों की मानक अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण टेस्टिंग की जाए और परीक्षण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

श्री गुप्ता ने कहा कि यह आधुनिक परीक्षणशाला विद्युत वितरण प्रणाली में गुणवत्ता नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे विद्युत सामग्रियों की कार्यक्षमता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता में वृद्धि होगी तथा उपभोक्ताओं को और अधिक बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सकेगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता रजनीश कुलश्रेष्ठ, स्टाफ ऑफिसर सोनम सिंह, रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here