इकराम चौधरी
नित्य संदेश, किठौर। थाना पुलिस ने लाठी-डंडों से मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का कसला और सरिया भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 08 अगस्त 2026 को अहमद पुत्र कलवा, निवासी ग्राम जिसौरा, थाना मुंडाली, जनपद मेरठ ने किठौर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उसकी बहन फरहाना के ससुराल पक्ष के लोगों ने वादी, उसके भाई और उसकी बहन के साथ लाठी-डंडों व सरिये से मारपीट की और फरहाना को सरिये से मारकर जान से मारने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर किठौर पुलिस ने मु0अ0सं0 323/2026 के तहत धारा 85/115(2)/109/351(3)/3(5) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने वांछित आरोपी असजद पुत्र नाजरूल, निवासी ग्राम ललियाना, थाना किठौर, जनपद मेरठ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लोहे का कसला और एक सरिया बरामद कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम -
उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल गौतम, उपनिरीक्षक सतीश कुमार और रि0 कां0 4095 राकेश।
No comments:
Post a Comment