Breaking

Your Ads Here

Friday, August 21, 2026

मेरठ की बेटी इनाया काजिम ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक


37वीं दिल्ली स्टेट आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जनपद के गगसौना गांव निवासी डॉ. सिकंदर अब्बास की पुत्री इनाया काजिम ने खेल जगत में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 37वीं दिल्ली स्टेट आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में अपनी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया है। इनाया ब्रेंज़ एजु वर्ल्ड स्कूल, मेरठ की कक्षा 7 की छात्रा हैं।

नई दिल्ली के त्यागराज इनडोर स्टेडियम में 20 से 22 अगस्त 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्कूलों और ताइक्वांडो अकादमियों से आए सैकड़ों प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में इंडिविजुअल स्पैरिंग, इंडिविजुअल पैटर्न, टीम पैटर्न और सेल्फ-डिफेंस सहित विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनाया काजिम ने अपने मुकाबलों में बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास, अनुशासन और दमदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पिछले संस्करणों में हासिल अनुभव और लगातार किए जा रहे कड़े अभ्यास का लाभ भी उन्हें इस प्रतियोगिता में मिला। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना इनाया की मेहनत, नियमित अभ्यास और ताइक्वांडो के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इनाया की सफलता पर उनके पिता डॉ. सिकंदर अब्बास, परिजनों, स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि इनाया आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर मेरठ और देश का नाम रोशन करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here