नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को तीन मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, जीटीबी हॉस्टल व ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की।
पहला मैच सब जूनियर वर्ग में हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। इसमें अर्नव ने 40, कुश ने 37, रियांश ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में विराट ने दो, वंश ने तीन, युवराज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.1 ओवर में 140 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अब्दुल रहमान ने 40, शिवांश ने 34, वंश ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्नव ने तीन, यायहा ने तीन विकेट लिए।
दूसरा मैच जूनियर वर्ग में हुआ। इसमें मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इसमें देव शर्मा ने 44, देवांश ने 41, आरिश ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में गोल्डन ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुंकसान पर 160 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से देव सिंह ने 41, दक्ष ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में आरिश ने तीन, युग ने तीन, देवांश ने तीन विकेट लिए।
तीसरे मैच में जीटीबी हॉस्टल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसमें अक्ष ने 40, धैर्य ने 38, सहज ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में अनिक ने तीन, सचित ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार की टीम 18.5 ओवर में 180 रन ही बना सकी और 15 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से उवेश ने 40, राम ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सुभान ने 4, असकान ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सीनियर वर्ग में एक मैच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा।

No comments:
Post a Comment