Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 9, 2026

परीक्षितगढ़ में कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी

 



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। रविवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्त कांवरियों का जत्था मध्य गंग नहर पटरी से अपनी मंजिल की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं जगह-जगह शिविर लगाकर समाजसेवी कांवरियों की सेवा में जुटे हैं।


नगर के मंडी निवासी अमित गर्ग, विनय चौधरी, दीपक मित्तल, सुमित मावी, आर्यन गर्ग, हनी शर्मा, लवी, नरेंद्र बंसल, प्रवीण कुमार आदि ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल शिविर लगाकर भंडारे का आयोजन किया है। शिविर में सैकड़ों कांवरिए जलपान कर और आराम कर अपनी यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं। सेवादारों का कहना है कि कांवरियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है, इसलिए लोग पुण्य कमाने के लिए कांवरियों के पैर छूकर उनकी सेवा कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here