नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के स्मरण में 29 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की डीन डॉ. राखी त्यागी एवं प्रॉक्टर प्रो. विनीत गुप्ता द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा सुहानी यादव ने भाषण तथा ईशा सिंह ने कविता के माध्यम से मेजर ध्यानचंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्राओं में माही राजपूत ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय तथा सोहानी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को कप एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन स्पोर्ट्स क्लब की को-कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रतिमा चौरसिया एवं स्पोर्ट्स कोच सेजल चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कालिंदी सिंह, अंशु बंसल सहित अन्य प्रवक्ताएँ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में स्पोर्ट्स क्लब की को-कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रतिमा चौरसिया ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का समापन किया।

No comments:
Post a Comment