नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रमों एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में मेजर ध्यानचंद को स्मरण करते हुए छात्राओं द्वारा उनकी जीवनी का वाचन किया गया तत्पश्चात डॉक्टर नितिन चौधरी द्वारा मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं उपलब्धियों से छात्राओं को अवगत कराया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजू सिंह द्वारा छात्राओं को खेलों का जीवन में महत्व समझाया गया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉक्टर धीरज, कुमार डॉक्टर सत्यपाल राणा, डॉक्टर अजय कुमार एवं डॉक्टर रिचा राणा इत्यादि महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्राओं के लिए मनोरंजन क्रीड़ा प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया। वर्णिका,खुशी,शालू,तनीषा, अंजू,नेहा इत्यादि ने बढ़चढ़ कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।

No comments:
Post a Comment