रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, परीक्षितगढ़ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रभारी नीतू प्रेमी और खेल शिक्षिका निशा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका में सद्भावना जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा और उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
- निबंध प्रतियोगिता: प्रथम स्थान - दामिनी
- नींबू रेस: प्रथम - हिमांशी, द्वितीय - अनुष्का, तृतीय - गुंजन
- बोतल रेस: विजेता - अर्शाला ग्रुप
- लंगड़ी रेस: प्रथम - शगुन, द्वितीय - जोया, तृतीय - अनन्या
- फास्ट रनिंग: प्रथम - शगुन, द्वितीय - खुशी, तृतीय - जोया
- मेंढक रेस: विजेता - आदिवा, जोया, एलिना, अर्शी, साक्षी
सभी विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment