Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 29, 2026

परीक्षितगढ़ के लिए गौरव का क्षण: इंटर कॉलेज के छात्र मयंक शर्मा का मंडल स्तरीय शतरंज टीम में चयन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र मयंक शर्मा, कक्षा 12 'ब' का चयन U-17 वर्ग की मंडल स्तरीय शतरंज टीम के लिए हुआ है। मयंक ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, शानदार रणनीतिक कौशल और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।


विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी दुष्यन्त कुमार ने मयंक शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मयंक की यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मयंक मंडल स्तर पर भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए विद्यालय का गौरव और बढ़ाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर लवकेश कुमार रुहेला ने छात्र को बधाई देते हुए कहा, "खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, धैर्य और सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास करते हैं। मयंक की यह उपलब्धि हमारे विद्यालय की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।"


विद्यालय के प्रबंधक-संचालक डॉ. नारायण शरण ने भी मयंक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, लगन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि मयंक शर्मा आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां अर्जित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here